Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला के जौलीग्रांट में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ज्योती यादव, डोईवाला। सुबह तड़के जौलीग्रांट अस्पताल के परिसर के बाहर मेडिकल स्टोर वाली रोड पर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची।
आज सुबह पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने जौलीग्रांट पुरानी चोर पुलिया के पास मेडिकल स्टोर वाली रोड़ पर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ है।

जो जमीन से लगभग 10 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ है। पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से नीचे उतारा। मृतक के शव की शिनाख्त दीपक (25) पुत्र रामपाल निवासी ग्राम हंसाखेड़ा थाना नाखी तहसील हसनगंज जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों को सूचना देकर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि मृतक जौलीग्रांट में ही एक पेइंग गेस्ट आवास से काम करता था। जो करीब डेढ़ माह पूर्व ही यहाँ आया था। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है।

Exit mobile version