Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

खून से लथपथ मिला वृद्धा का शव

रिपोर्ट- फैज रिजवी

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के बेहटा नथई सिंह गांव स्थित व्यायामशाला के बरामदे में रह रही वृद्धा का सोमवार सुबह चरपाई पर रक्तरंजित शव पड़ा मिला। फूल तोड़ने पहुंची महिला ग्राम प्रधान ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मृतका की बेटी से हत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर पुलिस ने डॉग स्कवायड व फील्ड यूनिट टीम को बुलवाकर छानबीन कराई, मगर कोई सुराग न मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेहटा नथई सिंह गांव की विधवा वृद्धा नन्हकी गांव के बाहर बने व्यायाम शाला में अकेले रहती थी। सोमवार सुबह गांव की महिला प्रधान पदमा सिंह फूल तोड़ने पहुंची तो बरामदे में चरपाई पर विधवा का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। यह देख उनके होश उड़ गए और ग्रामीणों को सूचित किया गया। प्रधान पुत्र अवधेश सिंह ने सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अतुल तिवारी मय फोर्स के साथ पहुंचे। उच्चधिकारियों के निर्देश पर डॉग स्कवायड व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव चारपाई पर पड़ा था, सिर से खून टपक रहा रहा था। सिर पर किसी भारी भरकम पत्थर से चोट किया जाना प्रतीत हो रहा है। मां के मौत की सूचना पर विवाहित बेटी रीता गांव पहुंची। उसने हत्या की आशंका जताई। खोजी कुत्ता घटनास्थल से कुछ दूर सड़क किनारे खड़े पीपल के पेड़ के नीचे तक जाकर लौट आया। बेटी व मृतका के भाई का कहना था कि पुलिस ने आनन फानन शव को लोडर में लदवा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

Exit mobile version