Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

हिमालयीय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ज्योती यादव। हिमालयीय विश्वविद्यालय के सभागार कक्ष में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में उत्तराखंड शहीदों की याद में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया।

डॉ सुभाष बडोला ने उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना पर संबोधन प्रस्तुत किया गया। छात्र छात्राओं ने अलग-अलग गीत, गढ़वाली लोक नृत्य प्रस्तुत कर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कुलपति प्रो काशीनाथ जैना, डॉ राजेश नीथाणी, अरविंद अरोरा, अनिल झा, अंजना विलियम्स, डॉ अनूप बलूनी, डॉ ममता कुंवर आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version