Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

क्राइम: आधी रात को अवैध चाकू लिए घूम रहा था “अनजान शख्स” गिरफ्तार

संवाददाता(देहरादून) : राजधानी के जोगीवाला क्षेत्र में पुलिस द्वारा गश्त लगाने पर एक शख्स अपने साथ चाकू लिए घूम रहा था। पुलिस द्वारा पुछे जाने पर चाकू का लाइसेंस उसके पास बरामद नहीं हुआ। तो उसे धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

आपको बता दे, अनजान शख्स का नाम रूपेश कुमार (उम्र 19) है। वह जिला किशनगंज का रहने वाला है। रविवार रात्रि 12:30 बजे वह अपने पास एक चाकू लिए घूम रहा था। तभी गश्त द्वारा उसे चाकू के साथ बरामद किया गया।

Exit mobile version