Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

प्रदेश में अपराध बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः डीजीपी

dgp ashok

हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने हल्द्वानी पहुंचकर सामाजिक संगठन के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद वो मीडिया से मुखातिब हुए। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा की प्रदेश में अपराध बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश की पुलिस को हाइटेक बनाने पर जोर दिया जायेगा जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ़ हो, कुमाऊँ में महिला थाना खोलने के मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा की महिला थाने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर थाने में महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती है और महिला अपराधों से सख्ती से निपटा भी जा रहा है।
डीजीपी ने साइबर क्राइम को आज की सबसे बडी और खतरनाक चुनौती बताते हुए कहा की पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती भी दिखा रही है और कई नाइजीरियन अपराधियों को गिरफ़्तार भी किया गया है, लेकिन साइबर क्राइम से निपटने के लिए जन जागरूकता भी जरूरी है।

Exit mobile version