Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

गाड़ी में गायों को भरकर ले जाते हुए पकड़े गए गाय तस्कर

ज्योति यादव,डोईवाला। आज शाम बजरंग दल द्वारा सूचना मिली की पिकअप संख्या UK07CB9357 से 2 गायों की तस्करी करके हरिद्वार ले जाया जा रहा है लेकिन गौ रक्षा बजरंग दल द्वारा कई दिनों से तस्करों पर नजर रखी जा रही थी जिससे गाय तस्कर आर्य नगर भानीवाला रोड पर जब एक लाल रंग की गाय और सांड को जिनकी अवस्था बहुत ही गंभीर बताई जा रही है को पिकअप में भरकर हरिद्वार ले जाया जा रहा था सूचना मिलते ही बजरंग दल से राहुल कुमार, मनोज कुमार, बलजीत द्वारा पिकअप को रोका गया और तुरंत ही जॉली ग्रांट पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी गई।


गोरक्षा बजरंग दल द्वारा बताया गया कि पहले भी कई बार तस्करों द्वारा गाय की तस्करी की जा रही थी उन्हें लगातार सूचना मिलने पर आज मौके पर पिकअप मे गाय और सांड बरामद हुए जिन्हें काटने के लिए ले जाया जा रहा था साथ ही उन्होंने बताया कि चालक सनी दयाल पुत्र गुरुदयाल नामक व्यक्ति जो डोईवाला खत्ते का निवासी है वह अपनी पत्नी गंगा देवी के साथ मिलकर गाय की तस्करी करता पाया गया और उनके पास गाय और सांड को ले जाने के संबंधित कोई पत्र भी नहीं पाया गया।
बजरंग दल द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस जांच व पूछताछ में जुट गई।

Exit mobile version