Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सभासद मनीष धीमान ने नगर पालिका प्रशासन से कई सवालों के मांगे जवाब

ज्योति यादव,डोईवाला । सभासद मनीष कुमार धीमान ने सोशल मीडिया के माध्यम से नगर पालिका प्रशासन से कई सवालों के जवाब मांगे।

उन्होंने कहा कि जब पालिका प्रशासन जेम पोर्टल से ही कोटेशन के माध्यम से किसी भी ब्रांडेड कंपनी की लाइट दो हजार में खरीद सकती है तो उसी कंपनी की लाइट तीन हजार पांचसौ में खरीदने की क्या आवश्यकता है। विदित हो कि नगर पालिका डोईवाला ने हाल ही में 2500 स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए जेम पोर्टल पर निविदा निकाली थी।

जिसमें लगभग 3500 प्रति लाइट खरीदने के लिए पालिका ने स्वीकृति दे दी है। जिस पर सभासद गौरव मल्होत्रा, मनीष कुमार धीमान, बलविंदर सिंह, लक्ष्मी कौशल ने पालिका प्रशासन को ज्ञापन देकर बाजारी दाम से अधिक दाम पर लाइट खरीदने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही टेंडर प्रक्रिया में पालिका हित को अनदेखा करते हुए भारी वित्तीय अनियमितता अपनाने का आरोप लगाया।

Exit mobile version