Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कोरोना नए स्ट्रेन का खतरा, नई गाइडलाइन जारी

coronavirus_covid-19

देहरादून: कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद दुनियाभर में उसको लेकर चिंता है। भारत में केंद्र सरकार पहले ही गाइडलान जारी कर चुकी है। अब उत्तराखंड सरकार ने भी नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसको 31 जनवरी तक के लिए बढ़ाया गया है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने नई एसओपी जारी कर दी है। सरकार की ओर से कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए सतर्क और सावधान रहने के लिए भी कहा है।

साथ ही सर्दी और नए साल के जश्न को देखते हुए वायरस के फैलाव के प्रति आगाह किया गया है। कोरोना वैक्सीन की तैयारी पर विशेष जोर दिया गया है। जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को वैक्सीन को लेकर पूरी तैयारी करने का आदेश दिया गया है। स्थानीय परिस्थिति के अनुसार, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन अपनी ओर से सख्त निर्णय ले सकते हैं। इसमें साप्ताहिक बंदी और नाइट कर्फ्यू जैसे कड़े फैसले भी शामिल हैं। कंटेनमेंट जोन घोषित करने और इन जोनों में पूर्ण तालाबंदी का अधिकार भी जिला प्रशासन के पास है।

एसओपी की महत्वपूर्ण बातें:

Exit mobile version