Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कोरोना मरीजों को राहत , होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का मेडिकल काउंसलर रखेंगे ख्याल

The number of corona patients in Dehradun - Uttarakhand is increasing. At the same time, after getting infected with corona, some patients go for treatment and some patients take precautions only while staying in home isolation. It is worth noting that The Uttarakhand government has taken an important decision for the convenience of corona patients living in home isolation. Yes, the state government has decided to deploy a medical counselor for corona patients with home isolation. While issuing the order, Health Secretary Amit Negi informed that each counselor will have the responsibility of 50 people for providing medical counseling to the patients living in home isolation. Significantly, this important decision taken by the state government will provide considerable relief to the Corona patients.

देहरादून – उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है । वहीं कोरोना से संक्रमित होने के बाद कुछ मरीज में जाकर उपचार करातें है, तो कुछ मरीज होम आइसोलेशन में रहकर ही सावधानियां बरते है । गौर करने वाली बात यह है कि उत्तराखंड सरकार ने  होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए एक अहम फैसला लिया है । जी हां राज्य सरकार ने होम आइसोलेशन  वाले कोरोना मरीजों के लिए मेडिकल काउंसलर को तैनात करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने आदेश जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी  , कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के लिए हर काउंसलर के पास 50 लोगों की जिम्मेदारी रहेगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से लिए गए इस अहम फैसले से कोरोना मरीजों को काफी राहत मिलेंगी ।

Exit mobile version