Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कोरोना ने ली 10 लोगों की जान

corona test

देहरादून। उत्तराखंड में आज एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ गया जो कि राज्य के लिए एक चिंता का विषय है। सोमवार को कोरोना वायरस के 398 पॉजिटिव मरीज पाए गए इनमें सबसे अधिक राजधानी देहरादून 90, चमोली जिले में 57, पौड़ी में 61, हरिद्वार में 9 और उधमसिंगनगर में 31 मरीज पाए गए है। 24 घंटे में कोरोना वायरस से 10 लोगों की मौत हुई। जबकि 205 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 4149 एक्टिव केस हैं। अब तक 65677 केस आए जिनमें से 59924 स्वस्थ हो चुके। अब तके 1075 लोगों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version