Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की मौत

covid in dehradun

देहरादून:  उत्‍तराखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। शनिवार को राज्‍य में 371 नए मामले आए। 416 ठीक हुए, जबकि 13 मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्‍यादा 152 मामले देहरादून से आए।

 

 

 

इसके अलावा 53 नैनीताल, 42 हरिद्वार, 36 उत्‍तरकाशी, 20 ऊधम सिंह नगर, 19 पिथौरागढ़, 15 बागेश्‍वर, 11 पौड़ी और 9 मामले चंपावत से आए। वहीं, राज्‍य में अबतक 89218 मामले आ चुके हैं, इनमें से 81154 स्‍वस्‍‍थ हुए। विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती 1476 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version