Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड में फिर कोरोना विस्फोट, देहरादून में आए सबसे ज्यादा मामले, 9 की मौत

covid in uk

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। आज प्रदेश भर में कोरोना के 584 मामले सामने आए जिसके बाद कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 85853 तक पहुंच गया है। वहीं आज प्रदेशभर में 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। हालांकि मरीजों को कई अन्य गंभीर बिमारियां थी।

आपको बता दें कि देहरादून में आज सबसे ज्यादा मामले सामने आए। आज देहरादून में 199, अल्मोड़ा में 18, बागेश्वर में 5, चमोली में 14, चंपावत 18, हरिद्वार में 29, नैनीताल में 125, पौड़ी गढ़वाल 35, पिथौरागढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में 18, टिहरी गढ़वाल में 35, उधमसिंह सिंह में 40 और उत्तरकाशी में 33 मामले सामने आए। वहीं आज 556 लोग रिकवर हुए। उत्तराखंड में रिकवरी प्रतिशत 90.7 है।

Exit mobile version