Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड में फिर से हुआ कोरोना विस्फोट, 10 की मौत

corona test

देहरादून। कोविड-19 को लेकर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन में आज प्रदेश में 618 पॉजिटिव मरीज पाए गए इनमें सबसे अधिक राजधानी देहरादून 239 व नैनीताल में 93 संक्रमित पाए गए। पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। आज 560 मरीज स्वस्थ हुए। वर्तमान में 4994 मामले एक्टिव है, जबकि 1273 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 76893 केस आए जिनमें से 69831 स्वस्थ हो चुके है।

Exit mobile version