Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून में फिर कोरोना विस्फोट, 9 की मौत

corona virus dehradun

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खासकर राजधानी देहरादून में रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना के नये मामले आ रहे हैं। देहरादून में आज 185 संक्रमित पाए गए। आज राज्य में कोरोना के 455 नये मामले आए हैं। जबकि 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 352 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। प्रदेश में अब तक 74795 कोरोना के मामले आ चुके हैं जबकि इनमें से 67827 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1231 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं 5059 मामले एक्टिव है।

Exit mobile version