Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कोरोना बलास्ट: आज कोरोना के 874 नए मामले सामने आए, आंकडा 42 हजार पार

संवाददाता(देहरादून): उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 874 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 42651 पहुंच चुका है। हालांकि आज उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर यह है कि आज 1107 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 30107 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इस वक्त उत्तराखंड में 14658 एक्टिव केस बचे हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा से 34, बागेश्वर से 12, चमोली जिले से 23, चंपावत जिले से 1, देहरादून जिले से 368, हरिद्वार जिले से 62, नैनीताल जिले से 76, , रुद्रप्रयाग जिले से 10, टिहरी गढ़वाल जिले से 28, उधम सिंह नगर जिले से 158 और उत्तरकाशी जिले से 43 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 42651 मामले

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 1203
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 543
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 781
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 646
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 11362
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 8435
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 5268
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 1542
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस – 922
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 599
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 2075
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 7604
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 1671

 

Exit mobile version