Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कोरोना बलास्ट: आज कोरोना के 606 मामले सामने आए, आंकड़ा 57 हजार पार

संवाददाता(देहरादून) : उत्तराखंड राज्य में आज के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में 606 पॉजिटिव केस मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर 57648 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज 665 संंक्रमित सही होकर अपने घर गये हैं। आज के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 27 बागेश्वर में 14 चमोली में 16 तथा चंपावत में 15 तथा देहरादून मे 165 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार मेे 117 तथा नैनीताल में 94 लोगों में या संक्रमण पाया गया है साथ ही 48 पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ में 13, इसके अलावा 19 रुद्रप्रयाग तथा टिहरी गढ़वाल में 22 एवं 25 लोग उधम सिंह नगर में संक्रमित पाए गए हैं 31 उत्तरकाशी में पॉजिटिव केस मिले।

Exit mobile version