Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कोरोना बलास्ट: आज कोरोना के 493 मरीज निकले , वही 11 लोगों की मौत

संवाददाता(देहरादून): उत्तराखंड में आज कोरोना के 493 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1413 संक्रमित लोगों को उपचार के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट 79.30 फीसदी है। प्रदेश में अब भी 11,746 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जबकि आज 11 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत भी हुई है, हालाँकि सभी को कई अन्य बीमारियोंभी थी। आज अल्मोड़ा में एक बागेश्वर में 6 चमोली में तेरा चंपावत में 15, देहरादून में 174, हरिद्वार में 53, नैनीताल में 47, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में 4, टिहरी गढ़वाल में 65, उधम सिंह नगर में 60, उत्तरकाशी में 40 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों मरीजों का आंकड़ा 47,995 तक जा पहुंचा है। इनमे से 38,059 ठीक हो चुके हैं। अब तक 591 लोगों की मौत हो चुकी है। अब 9,122 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

Exit mobile version