Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कोरोना बलास्ट: आज कोरोना के 1115 मामले सामने आए, आकड़ा 30 हजार के पार

संवाददाता(देहरादून): उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज रिकॉर्ड 1115 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30000 को पार कर चुका है। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 30336 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अल्मोड़ा से 8 , बागेश्वर जिले से 13 , चमोली जिले से 14 , चंपावत जिले से 10, देहरादून जिले से 290, हरिद्वार जिले से 269, नैनीताल जिले से 110, पौड़ी गढ़वाल से 3, पिथौरागढ़ जिले से 68, रुद्रप्रयाग जिले से 25, टिहरी गढ़वाल से 46, उधम सिंह नगर जिले से 180 और उत्तरकाशी जिले से 51 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में कुल 14 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए कुल मिलाकर 493 इलाके सील कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 30336 मामले

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 859
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 369
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 512
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 511
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 6962
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 6419
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 3915
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 1041
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस -635
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 476
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस-1707
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 5647
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 1075

Exit mobile version