Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कोरोना बलास्ट: आज कोरोना के 400 मामले सामने आए, 14 लोगों की मौत हुई

संवाददाता(देहरादून) : उत्तराखंड से आज राहत वाली खबर है। जी हां आज गुरुवार को 400 नए मामले  आए हैं, जबकि 904 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में कुल आंकड़ा 53359 पहुंच गया है, जबकि ठीक होने वाले लोग 44535 हैं और आज 14 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक उत्तराखंड में कुल 702 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी राज्य भर में 14243 जांच रिपोर्ट आना बाकी है। आज बागेश्वर में 10, चमोली में 64, चंपावत में 10, देहरादून में 70, हरिद्वार में 76, नैनीताल में 58, पौड़ी गढ़वाल में 13, पिथौरागढ़ में 22, रुद्रप्रयाग में 19, टिहरी गढ़वाल में तीन, उधम सिंह नगर में 32 और उत्तरकाशी में 23 मामले सामने आए हैं.

Exit mobile version