Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल का किया स्वागत

ज्योती यादव,डोईवाला। गुरुवार को उत्तराखंड आगमन पर कांग्रेस सीडब्ल्यूसी सदस्य व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल का देहरादून एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । सप्पल गुरुवार शाम 6:00 बजे की फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे ।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि आज देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक व 21-22 मार्च को देहरादून में कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने के लिए सप्पल देहरादून पहुंचे ।

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला,ऋषिकेश एनएसयुआई अध्यक्ष हिमांशु जाटव,कांग्रेस मंडलम अध्य्क्ष तेजपाल सिंह मोंटी,शुभम काम्बोज आदि उपस्थित रहे ।

Exit mobile version