Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

लच्छीवाला फ्लाईओवर के निर्माण में हुई अनियमितत्ता को लेकर कांग्रेस ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

ज्योति यादव,डोईवाला। आज नगर कांग्रेस डोईवाला के नेतृत्व में एसडीएम डोईवाला के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को लच्छीवाला फ़्लाइओवर के निर्माण में हुई अनियमितत्ता के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया एवं सरकार से क्षतिग्रस्त हुई एप्रोच रोड़ को अतिशीघ्र बनवाकर संबंधित विभाग को आदेशित करने के लिए आग्रह किया।

नगर अध्यक्ष सुरेंद्र (करतार) नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार में हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है पुल गिर रहे है ,सड़कें टूट रही पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

ज्ञापन देने में उमेद बोरा, सुनील प्रधान,मुकेश प्रसाद,अमित सैनी,आशिक़ अली,शाहरुख़ अली,तेजेंद्र सिंह,शुभम् काम्बोज,महेश लोधी,अनीश,आरिफ ,शाकिर,उष्मान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version