Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

congress-vidhansabha-kooch

देहरादून : प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा कूच किया। उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया। इसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन के नेतृत्व में विधानसभा घेराव में शामिल हुए।

युवा कांग्रसियों ने सरकार के खिलाफ रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ो के जोरदार नारे लगाए। पुलिस फोर्स ने बेरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को रोका। बेरोजगारी व किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर नजर आए। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।

घेराव कार्यक्रम में कांग्रेसी एकजुट नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से लेकर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन समेत कांग्रेस के बड़े नेता साथ नजर आए। आमतौर पर कांग्रेस में इस तरह की एकता पिछले लंबे समय में कम ही देखने को नजर आई है।

Exit mobile version