Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बुल्लावाला चौक पर महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी का फूंका गया पुतला

ज्योति यादव,डोईवाला। आज प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल, प्रदेश महामंत्री गीता रावत के निर्देशानुसार जिला अध्यक्षा आदरणीय कविता शाह के नेतृत्व में आज माजरी ग्रांट मंडल के अंतर्गत बुल्लावाला चौक पर कांग्रेस के विधायकों द्वारा जिस प्रकार सदन में माननीय विधानसभा अध्यक्षा रितु खंडूरी भूषण के साथ अभद्रता की गई। इस पर बीजेपी की महिलाओं द्वारा कहा गया कि इस तरह की अभद्रता का बीजेपी की सभी मातृशक्ति घोर निंदा करती हैं कांग्रेस के विधायकों ने सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

इसलिए माजरी ग्रांट मंडल के अंतर्गत बुल्लावाला चौक पर महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।
जिसमें काफी संख्या में मातृशक्ति और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिसमें कुसुम शर्मा, उमा नेगी,पूनम देवी,रश्मि, सुमन, बबीता, सुनीता,पुष्पा बडोनी
सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा थापा, पूनम,जरनैल सिंह शिवप्रसाद सती,उत्तम रौथान,अजीत सिंह, मनिंदर सिंह, विनोद रौथान,किशन सिंह नेगी, रविंद्र, सुभाष पेंगवाल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version