Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

स्कूल के बच्चों को स्वेटर वितरण करने पहुंचे कांग्रेस नेता व चकरोता विधायक प्रीतम सिंह…..!

ज्योति यादव। आज दिनांक 9/11/2022 को दूधली ग्राम सभा के पूर्व प्रधान श्री चौo सुमंत सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि। साथ ही इस मौके पर कॉन्ग्रेस नेता व चकरोता विधायक प्रीतम सिंह ने भी स्वर्गीय प्रधान सुमंत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पण की। साथ ही विभिन्न प्राइमरी स्कूलों मोहम्मदपुर बडकली, दूधली,फांदोवाला, नागल ज्वालापुर शिमलास ग्रांट , जड़ोंद में स्वर्गीय प्रधान सुमंत सिंह के परिवार द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरण किए गए। और उनकी याद में गोष्ठी की गई।

जिसमें क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विकास के कार्यों को याद किया गया।
इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस गौरव सिंह , पूर्व प्रधान दूधली सुनील दत्त पूर्व प्रधान कमल थापा काशीराम,पूर्व प्रधान शिमलास ग्रांट उमेद बोरा,गोविंद बोरा धन सिंह ,बोरा नारायण सिंह बोरा दल्लू कमल राजपालबसंत थापा ,अजय रावत, नागेंद्र सिंह नेगी,रणजीत सिंह, राहुल सिंह, जसवंत सिंह, गुरविंदर सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य माधव सिंह,जगमोहन सिंह,पूर्व प्रधान बृजेंद्र थापा,बसंत थापा,धर्मेंद्र बिष्ट, शेखर ज्याला, सुमन ज्याला,ग्राम प्रधान नागल ज्वालापुर आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version