Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Congress Is Brainstorming On Candidates : उत्तराखंड में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी- अविनाश पांडेय

Congress Is Brainstorming On Candidates

Congress Is Brainstorming On Candidates

Congress Is Brainstorming On Candidates : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है। इसके लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय अपनी तीन सदस्यीय टीम के साथ संभावित उम्मीदवारों के साथ साक्षात्कार कर रहे है। पिछले चार दिनों में श्रीनगर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी की करीब 40 विधानसभाओं के संभावित उम्मीदवारों के साथ साक्षात्कार किया गया। इसके बाद अब देहरादून और हरिद्वार जनपद के संभावित उम्मीदवारों के साथ साक्षात्कार किया जा रहा है।

Congress Is Brainstorming On Candidates : उम्मीदवारों की प्रथम सूची दिसंबर तक जारी करने का प्रयास

कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाथ पांडेय ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को अनुमोदन दिया जाएगा। अंतिम निर्णय सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को ही लेना है।उन्होने बताया कि उम्मीदवारों की प्रथम सूची दिसंबर के अंत तक जारी करने का प्रयास रहेगा। साथ ही उन्होने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

Exit mobile version