Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने लच्छीवाला फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर उठाए सवाल…

ज्योती यादव,डोईवाला। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने डोईवाला से देहरादून को जोड़ने वाले लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया ।
उनियाल ने कहा कि एटलस कंपनी द्वारा एक तरफ के सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया है । हर बरसात में यही हाल है । इस राजमार्ग की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया गया है । यह राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफ से बैठ गया है,

इस पुल के पिलर्स के ऊपर जैक लगाकर गुटके लगाने का काम किया जा रहा है । एटलस कंपनी द्वारा इस राष्ट्रीय राज्यमार्ग का निर्माण किया गया है । गढ़वाल व कुमाऊँ क्षेत्र से आने वाले वाहनों व डोईवाला की जनता से इस राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए टोल लगाकर वसूली की जा रही है,भ्रष्टाचार चरम पर है ।

क्या क्षेत्रीय विद्यायक व सांसद इसकी जिम्मेदारी लेंगे ? मियावाला व मोहक्कमपुर फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान उठता रहता है ।
हमारी सरकार से मांग है कि इस राष्ट्रीय राज्यमार्ग की गुणवत्ता की जांच करें व आरोपी अधिकारियों व कंपनी के खिलाफ उचित कार्यवाई करें ।

Exit mobile version