Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कांग्रेस नगर अध्यक्ष नेगी ने नेहरू जी के जन्म दिवस पर बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस…

ज्योति यादव,डोईवाला। नगर कांग्रेस डोईवाला के अध्यक्ष करतार नेगी द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस (बाल दिवस )के अवसर पर कोटी अठूरवाला प्राथमिक विद्यालय में कांग्रेस के साथियों के साथ उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर  बच्चो को चाकलेट भेंट की गई साथ ही पंडित नेहरू जी के जीवनी पर अपने विचार रखे ।
साथ ही देश के अग्रिम निर्माता प्यारे बच्चों को बालदिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

इस दौरान नेगी ने कहा की आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू जी का बच्चों के प्रति बहुत लगाव था और बच्चे उनको प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उसी वजह से हम उनके जन्म दिन को बालदिवस के रूप में मनाते है।
इस दौरान करतार नेगी नगर कांग्रेस के चंद्रप्रकाश काला ,अध्यापक माधव चमोली ,प्रधानाचार्य ममता गेरोला,पूनम चमोली ,लक्ष्मी लखेड़ा,आनंदी देवी ,आशीष,संजीव भट्ट,आदि मोजूद रहे।

Exit mobile version