Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Command Of Doiwala Kotwali : प्रशिक्षु आईपीएस ने संभाली डोईवाला कोतवाली की कमान

Command Of Doiwala Kotwali

Command Of Doiwala Kotwali

रिर्पोट – ज्योति यादव

Command Of Doiwala Kotwali : देहरादून। प्रशिक्षु आईपीएस चंद्रशेखर आर घोड़के ने डोईवाला कोतवाली की कमान संभाल ली है। कमान संभालते ही प्रशिक्षु आईपीएस ने कहा कि प्राथमिकताओं के आधार पर वो समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में प्रेस क्लब डोईवाला के पत्रकारों से भी बातचीत की।

Command Of Doiwala Kotwali : स्कूली बच्चे घातक नशे की चपेट में आ रहे

प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व संरक्षक सम्पूर्ण सिंह रावत ने प्रशिक्षु आईपीएस से कहा कि क्षेत्र में युवा वर्ग व स्कूली बच्चे घातक नशे की चपेट में आ रहे हैं। जिस पर कड़ाई से कार्यवाई की जानी चाहिए।

Command Of Doiwala Kotwali : बाजार में छोटे-छोटे बच्चे भीख मांगते दिखाई दे रहे

प्रेस क्लब महामंत्री सीएम कोठियाल ने कहा कि जोलीग्रांट, भानियावाला मुख्य बाजार में छोटे-छोटे बच्चे भीख मांगते दिखाई दे रहे हैं। जो बाजार खरीददारी करने गए लोगों के पीछे पड़ जाते हैं।

नवल यादव ने मिल रोड पर जाम से लोगों को हो रही परेशानियों की बात रखी। इस अवसर पर राजेंद्र वर्मा, ज्योति यादव, प्रीतम वर्मा, भाजपा नेता संजीव सैनी, रामकिशन, बलविंदर सिंह,रजनीश सैनी , संजय राठौड़, प्रियांशु सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version