Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

इस सप्ताह तेजी होगा ठंड में इजाफा

देहरादून। अगले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आने वाला है इसलिए ठंड के स्वागत के लिए तैयार हो जाएं। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री से ज्यादा अंतर रहेगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से ठंड से बचाव करने की अपील की है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इन दिनों ज्यादातर क्षेत्रों में दिन और रात के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री से ज्यादा का अंतर बना हुआ है। सेहत के लिहाज से ऐसा होना ठीक नहीं है। मौजूदा हफ्ते के दौरान ठंड और फ्लू का खतरा ज्यादा रहेगा। खासकर मैदानी इलाकों में दिन और रात के तापमान में अंतर 18 डिग्री से भी ज्यादा है। शुक्रवार को भी मैदानी इलाकों के टेंपरेचर में 18.8 डिग्री का अंतर रिकॉर्ड किया गया। कड़ाके की ठंड और तापमान में अंतर आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। आज से मौसम में तेजी से बदलाव होगा साथ एक और 2 नवंबर को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
जिन जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अन्य जगहों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इन दिनों तापमान में अंतर बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री कम बना हुआ है। इस समय सुबह और शाम की ठंड खतरनाक साबित हो सकती

Exit mobile version