Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड में शीतलहर से तापमान में आई गिरावट, मसूरी में बर्फ  की तरह पड़ रहा पाला

uk winter

देहरादून :राजधानी दून और आसपास के इलाकों में रात को कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान में कमी के कारण ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को दून में पारा चार डिग्री से भी नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी ठंड में इजाफा होने का अनुमान जताया है।
बीते दो-तीनों से मौसम में हुए बदलाव के कारण ठंड काफी अधिक बढ़ गई है। सुबह घना कोहरा रहने के कारण धूप देरी से निकल रही है। शुक्रवार को भी ज्यादातर जगह धूप काफी देर से निकली। सुबह के समय कोहरा छाये रहने और तेज हवा चलने से ठंड काफी अधिक बढ़ गई।

हालांकि कुछ देर बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दोपहर बाद तक तेज धूप खिली रही। शाम होने के साथ ही एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ और ठंडी हवा चलने लगी। रात होते-होते तापमान में तेजी से गिरावट आई और ठंड बहुत अधिक बढ़ गई।

छाया रह सकता है आज घना कोहरा
मौसम केंद्र ने शनिवार को भी मौसम में ठंड बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं। अगले सप्ताह से मौसम में कुछ सुधार हो सकता है।

25 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम का मिजाज 24 दिसंबर को एक बार फिर बदलने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार 24 से 26 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

Exit mobile version