Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

CMO Met UKD Leaders : 34 दिन बाद आंदोलनकारी यूकेडी नेताओं से सीएमओ ने की मुलाकात

CMO Met UKD Leaders

CMO Met UKD Leaders

CMO Met UKD Leaders : डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निजी हॉस्पिटल से अनुबंध समाप्त करने की मांग को लेकर पिछले 34 दिनों से चल रहे आंदोलन की आज देहरादून के सीएमओ मनोज उप्रेती ने मुलाकात की तो आंदोलित उत्तराखंड क्रांति दल नेताओं ने कहा कि पिछले पांच सालों डोईवाला की जनता अच्छी स्वास्थ्य सेवा के लिए परेशान है लेकिन भाजपा सरकार की हठधर्मिता के कारण आज भी इस हॉस्पिटल का संचालन निजी हॉस्पिटल के हाथों में है जिस कारण लोगों को छोटी सी बीमारी के इलाज के लिए भी निजी हॉस्पिटल के लिए रेफर किया जाता है।
यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने सीएमओ मांग करते हुए कहा कि यूकेडी का आंदोलन तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि सरकारी हॉस्पिटल का निजी हॉस्पिटल से अनुबंध समाप्त नहीं होगा।

CMO Met UKD Leaders : यूकेडी नेताओ से मुलाकात की

यूकेडी नेताओ से मुलाकात कर देहरादून के सीएमओ मनोज उप्रेती ने कहा कि हॉस्पिटल का अनुबंध समाप्त करने का अधिकार शासन का है लेकिन आंदोलनकारियों की भावनाओं को देखते हुए हैं शासन ओर स्वास्थ्य महानिदेशक को रिपोर्ट प्रेषित करेंगी की हॉस्पिटल का संचालन पूर्व की तरह ही सरकारी नियंत्रण में हों।

Exit mobile version