Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया महानवमी पूजन, कन्याओं के धोए पैर

CM Pushkar Singh Dhami performed Mahanavami worship, washed feet of girls

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। साथ ही कन्याओं के पैर भी धुलाए।

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। महानवमी के अवसर पर देहरादून में भी कन्या पूजन किया गया। इस मौके पर सुबह से ही लोगों ने कन्या पूजन शुरू कर दिया था। कन्याओं को हलवा, पूरी और चने आदि का भोग लगाया गया।

मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा के लिए तांता लगा रहा। हालांकि कोराना के खतरे के बारण लोग पिछले सालों के मुकाबले कम संख्या में मंदिर पहुंचे। मंदिरों के बाद लोगों ने घरों में कन्या पूजन किया।

 

Exit mobile version