Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में डोईवाला केशवपुरी में चलाया स्वच्छता अभियान

ज्योती यादव,डोईवाला। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर केशवपुरी राजीव नगर शिव मंदिर व गोगा पीर मंदिर में मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अमित कुमार नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामकिशन ने कहा कि प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है और साथ ही लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है।

निवर्तमान सभासद रेनू देवी ने कहा कि पूरे देश में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने एक साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामकिशन प्रधान,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी,मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अमित कुमार,मंडल उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा गोपाल,राममूर्ति ताई,सुनील वर्मा अशोक कुमार आर्य सुरेंद्र महेंद्र कश्यप अनीता सुनील उपाध्याय मनीष कुमार

Exit mobile version