Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सीजेएम लक्ष्मण सिंह पहुंचे डोईवाला और सिविल कोर्ट के साथ एसडीएम कोर्ट का किया निरीक्षण

ज्योती यादव, डोईवाला। सीजेएम देहरादून लक्ष्मण सिंह आज डोईवाला पहुंचे और सिविल कोर्ट के साथ एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण कर पत्रावलियों की जांच की।

इस अवसर पर कोर्ट और कार्यालय की जर्जर होती बिल्डिंग को देख सीजेएम ने कहा कि इस मामले में माननीय जिला जज के माध्यम से हाई कोर्ट को यह समस्या बताई जाएगी ताकि एक नई और अच्छी बिल्डिंग डोईवाला कोर्ट को मिल सके।

इस अवसर पर परवादून बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी सचिव मनोहर सिंह सैनी के नेतृत्व में सीजीएम से मुलाकात की और कोर्ट भवन कमी के कारण आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में बताया साथ ही कोर्ट कार्यालय की दयनीय स्थिति की भी विस्तृत जानकारी देकर अति शीघ्र नए भवन की मांग सीजेएम साहब के सामने रखें ।

इस मौके पर सचिव मनोहर सिंह सैनी कोषाध्यक्ष अतुल कुमार, अतर सिंह, रण बहादुर नेपाली, साकिर हुसैन, मोनिका पटेल, तरन्नुम सलीम, वरुण शर्मा, संदीप जोशी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version