Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

यूकेडी के नगर उपाध्यक्ष ने यूकेडी से दिया इस्तीफा।

ज्योति यादव। डोईवाला में यूकेडी के नगर उपाध्यक्ष और केश्वपुरी वार्ड के अध्यक्ष पेशकार ने आज व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया।

परवा दून यूकेडी जिलाध्यक्ष संजय डोभाल को प्रेषित इस्तीफे में केशवपुरी निवासी पेशकार ने कहा की मै पार्टी को अपेक्षानुसार समय नही दे पा रहा हूं।
इसलिए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वार्ड और नगर की सेवा करते रहने की कही बात।
उधर यूकेडी के जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने तत्काल प्रभाव से पार्टी पदाधिकारी का इस्तीफा मंजूर कर पेशकार को सभी पदों से पदमुक्त कर दिया।

Exit mobile version