Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

हिंदी दिवस के अवसर पर सिपेट ने निकाली स्वच्छता रैली*

ज्योति यादव, डोईवाला

सिपेट, केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, डोईवाला देहरादून द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज रैली का आयोजन किया गया जिसमें डिप्लोमा एवं कौशल विकास के छात्र – छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया | सिपेट के प्रशासनिक अधिकारी श्री आर के पांडे जी ने छात्रों को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया | इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी श्री आर के पांडे जी ने संस्थान की साफ सफाई के साथ ही आसपास के क्षेत्र की भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का संदेश दिया साथ ही साथ कहा कि अगर स्वच्छता रहेगी तो बीमारियों से बचाव होगा | छात्र – छात्राओं को गंदगी से दूर रखने के लिए सभी को स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए | इस अवसर पर कौशल विकास प्रशिक्षण प्रभारी श्री पंकज फुलारा, क्लब इंचार्ज पार्थ सारथी दास, राकेश पटेल, राजेश यादव ,शादाब असगर, अमरीक सिंह, गौरव शर्मा ,संदीप सिंह ,समीर पुरी ,रत्नेश कुमार, सुहासिनी पंडित ,डॉ शिखा उनियाल, अंजना गौर आदि लोग उपस्थित थे |

Exit mobile version