Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन, इन जिलों में कोहरा बढ़ा सकता है दुश्वारी

Chills increased due to fall in temperature, fog can increase misery in these districts

 देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में गिरावट के कारण सुबह शाम-ठिठुरन महसूस की जा रही है। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन मैदानों में कोहरा दुश्वारी बढ़ा सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में देर रात और सुबह कोहरा छाया रह सकता है।

नवंबर की शुरुआत से ही उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। हालांकि, चोटियों पर हल्के हिमपात के एक से दो दौर हुए, लेकिन ज्यादातर शहरों में चटख धूप खिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, ठंड में इजाफा हो रहा है। तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार से मैदानी इलाकों में कोहरे का असर बढ़ सकता है। देहरादून के कुछ हिस्सों और हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है।

 

Exit mobile version