Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सपरिवार दून अस्पताल में कराई स्वास्थ्य की जांच, बीते रोज आई थी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

cm uk tsr

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार शाम डॉक्टर की सलाह पर दून अस्पताल जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। उनकी पत्नी और पुत्री ने भी उनके साथ दून अस्पताल में जांच कराई। बता दें कि मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और एक पुत्री की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी का स्वास्थ्य सामान्य है। डॉक्टर ने ऐहतियातन जांच कराने के लिए कहा था। इसलिए शाम को दून अस्पताल में जांच कराई। प्राचार्य डॉ आशुतोष स्याना ने बताया की मेडिसिन विभाग के एच ओ डी नारायण बिष्ट सिंह और मुख्यमंत्री के डॉ एन एस बिष्ट ने उनकी तमाम जाँच रिपोर्ट का अध्ययन किया है जिसके बाद उन्होंने बताया की उनकी हालत सामान्य है उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट की सामान्य है| जिसके बाद उनको होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है| वहीं विशेषज्ञय चिकित्सक उनके स्वास्थ पर लगातार निगरानी बनाएं हुए हैं |

Exit mobile version