देहरादून : प्रदेश की कमान संभाले हुए अभी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कुछ ही दिन बीते है । वहीं मुख्यमंत्री लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे है । आपको बता दें, कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर शासकीय कार्यों की शुरुआत की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद थे।
पहली बार कैंप कार्यालय पहुचें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूजा-अर्चना कर किया कार्यों का शुभारंभ

