Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

आयुष्मान योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनता को दिया तोहफा।

cm dhami.

देहरादून :उत्‍तराखंड कि जनता के लिए बडी खबर, उत्तराखंड मेंआयुष्मान योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर देहरादून के आइएसबीटी के समीप एक होटल में आयुष्मान भारत आरोग्य मंथन-3 का आयोजन किया गया है, आयोजन में पहुंचे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि अब आयुष्मान कार्ड फ्री में बनेगा, साथ ही धामी ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार इस तरह की योजना लाई गई है।जन स्वास्थ्य से जुडी इस योजना की पहुंच सीधा आम आदमी तक है। अस्पताल में कोई व्यक्ति भर्ती होता था तो पूरे परिवार की आर्थिकी बिगड़ जाती थी। व्यक्ति को अपनी जमीन, जेवर तक गिरवी रखने पडते थे। ऐसे में यह योजना असहाय, बेसहारा लोगों का सहारा बनी है। योजना की जो भी खामियां हैं उन्हें साथ मिलकर दूर की जायेगी। सीएम ने कहा कि कुछ अस्पतालों ने समय पर भुगतान न होने की बात रखी है। उन्होंने कहा कि सात दिन में सभी अस्पतालों का भुगतान किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनाने पर अब कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
रिपोर्ट –संध्या कौशल।

Exit mobile version