Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कोरोना टीकाकरण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए अधिकारियों को ये अहम निर्देश

Dehradun - Chief Minister Pushkar Singh Dhami reviewed the arrangements made for the prevention of Kovid at the Secretariat, Dehradun. He instructed the officials that vaccination is necessary to protect against Kovid, along with it, attention should also be paid to testing. The Chief Minister has also given instructions to ensure all necessary arrangements in view of the possible third wave of Corona. He said that he would request the Central Government to arrange additional vaccines. The Chief Minister asked to make adequate number of oxygen, ICU, ventilator and separate wards for children in all district hospitals, CHCs, PSCs. He said that all necessary arrangements should be made in this regard by the end of July. The Chief Minister also asked to pay attention to the maintenance of equipment provided under CSR along with PM Care Fund.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय देहरादून में कोविड से बचाव के लिये की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड से बचाव में टीकाकरण जरूरी है, इसके साथ ही टेस्टिंग पर भी ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त वेक्सीन की व्यवस्था के लिये वे केन्द्र सरकार से अनुरोध करेंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएससी में पर्याप्त संख्या में आक्सीजन, आईसीयू,वेंटिलेटर तथा बच्चों के अलग से वार्ड बनाये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थायें जुलाई अन्त तक सुनिश्चित करली जाय। मुख्यमंत्री ने पीएम केयर फण्ड के साथ ही सीएसआर के तहत उपलब्ध कराये गये उपकरणों के रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा।

Exit mobile version