Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने सूर्यधार झील का किया लोकार्पण

देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सूर्यधार में रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बहुउद्देश्य सूर्यधार झील का लोकार्पण किया। इस झील का नाम आरएसएस व भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र दत्त नैथानी पानी के नाम पर रखा गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वर्गीय गजेंद्र दत्त नैथानी के परिजनों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सूर्यधार झील के बनने से करीब तीस हजार की आबादी को सिंचाई व पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र का विकास भी होगा। उन्होंने 600 मीटर लंबी झील पर बोटिंग भी की। कार्यक्रम में महिला समूह बांध निर्माण के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व शासन प्रशासन के अधिकारी रहे।

Exit mobile version