Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला नगर पालिका व सिपेट परिवार द्वारा संयुक्त रूप से छठ पूजा घाट की गई सफाई

ज्योती यादव, डोईवाला। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व के द्वितीय दिवस दिनांक 18 नवंबर की सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक राजीव नगर, डोईवाला स्थित छठ पूजा घाट का सफाई कार्यक्रम  का सफल आयोजन सिपेट परिवार , देहरादून , पर्यावरण संरक्षण गतिविधि डोईवाला नगर (उत्तराखंड) इकाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर डोईवाला, (उत्तराखंड) तथा नगर पालिका परिषद डोईवाला के संयुक्त तत्वावधान में किया गया ।

 इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सिपेट के प्रतिनिधि के रूप में बलवीर शर्मा, राजेश यादव, रविशंकर प्रसाद, आशीष चौबे, राहुल तड़ियाल , रोहन डिंगिया तथा सिपेट देहरादून में अध्यनरत अनेकों छात्र उपस्थित रहे

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि डोईवाला नगर की ओर से गौरव, बीके जिंदल, ईश्वरचंद अग्रवाल तथा नगर पालिका परिषद डोईवाला की ओर से नीरज, सुरेन्द्र तथा अनेक पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

Exit mobile version