Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

लालच देकर 3 लाख की ठगे

देहरादून। दून पुलिस में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता विक्रम चंद पुत्र अमीचंद निवासी ग्राम खाली पोस्ट गागरो तहसील कालसी देहरादून में एक लिखित तहरीर दी कि दिलीप सैनी नाम के व्यक्ति ने विभिन्न मोबाइल नंबर के माध्यम से पीड़ित को एयरटेल कंपनी की तरफ से एक मोटरसाइकिल ढाई लाख रूपए इनाम में दिए जाने का लालच देकर धोखाधड़ी से विभिन्न बैंक के खातों में पीड़ित से 3 लाख रुपए डलवाकर हड़प लिए। अब वो पैसा मांगने पर नहीं लौटा रहा है। जिसकी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version