Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड  बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि में किया बदलाव

देहरादून। कोरोना संक्रमण के कारणएक बार फिर से 10वीं और 12वीं के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है जिससे अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलेगी। बता दें कि शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि कोरोना के बचाव और रोकथाम के दृष्टिगत स्कूल बंद होने के कारण परिषदीय परीक्षा साल 2021 की शुल्क के साथ आवेदन पत्र को अग्रेषित करने की अंतिम तारीख को परिवर्तन किए जाने वाले पूर्व के आदेश को विचारोंप्रांत संशोधित किया गया है।

Exit mobile version