Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून कंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ तनु जैन ने डीजीपी से मुलाकात कर प्रदेश पुलिसकर्मियों को भेंट किए एक हज़ार मास्क

Dehradun - At present, the entire state is going through a difficult situation due to Corona epidemic. At the same time there are some people in the world who are giving their full contribution to the state in this difficult situation. Yes, at the moment we are talking about Tanu Jain, CEO of Cantonment Board Dehradun. Let us tell you that the CEO of the Cantonment Board, Tanu Jain, today presented the Director General of Police Ashok Kumar an example of being a good and responsible citizen by offering one thousand masks to the family members of the policemen. Accepting this meeting of Tanu Jain, Director General of Police, Ashok Kumar thanked him for this and also said that such cooperation in maintaining the morale and determination of Uttarakhand Police in this battle against Kavid 19 will help.

देहरादून – वर्तमान में पूरा प्रदेश कोरोना महामारी की वजह से कठिन परिस्थिती से गुज़र रहा है । वहीं दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी है जो इस कठिन स्थिति में राज्य के प्रति अपना पूर्ण योगदान दे रहे है। जी हां इस समय हम बात कर रहे है कंटोनमेंट बोर्ड देहरादून की सीईओ तनु जैन की । आपको बता दें, कि कंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ तनु जैन ने आज पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को पुलिसकर्मियों के परिवारजनों के लिए एक हज़ार मास्क भेंट करते हुए एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक होने का उदहारण पेश किया ।
तनु जैन की इस भेंट को स्वीकार करते हुए पुलिस महानिदेशक, अशोक कुमार ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया और साथ ही यह भी कहा कि इस प्रकार का सहयोग काविड 19 के विरूद्ध इस जंग में उत्तराखंड पुलिस के मनोबल और दृढ़ संकल्प को बनाए रखने में मदद करेगा।

Exit mobile version