Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला नगर चौक पर प्रसाद वितरण कर मनाया गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व

ज्योती यादव,डोईवाला। 17 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई जाती है। गुरु गोबिंद सिंह शौर्य और साहस के प्रतीक रहे हैं। खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही की थी। गुरु गोविंद सिंह कि जयंती को को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

सिख धर्म में गुरु गोबिंद सिंह का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने सिख धर्म के लिए कई नियम बनाए, जिसका पालन आज भी किया जाता है। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु के रूप में स्थापित किया किया और सामाजिक समानता का पुरजोर समर्थन किया।

इस उपलक्ष में आज राणा इलेक्ट्रॉनिक्स के नेतृत्व मे डोईवाला नगर चौक पर प्रसाद वितरण किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रकाश पर्व के उपलक्ष में प्रशाद का आनंद लिया।

Exit mobile version