Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

वाहन खाई में गिरा, पूर्व प्रधान समेत दो की मौत

उत्तरकाशी। बडकोट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नौगांव गडोली राजगढ़ी मोटर मार्ग पर थानकी व बिसाट गांव के निकट बुधवार की देर रात को एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया जिसमें सवार दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना का पता गुरुवार की सुबह को चला। जब थानकी व बिसाट गांव की महिलाएं घास लेने के लिए जा रही थी।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण रणवीर लाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ महिलाएं घास के लिए गई तो उन्होंने गांव के निकट की खाई में एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा। जिसकी सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस व एसडीआरएफ को भी सूचना दी। वाहन के अंदर दो लोगों के शव मिले। ग्रामीणों ने दोनों की शिनाख्त चालक उपेंद्र सिंह चौहान निवासी गोल, तहसील बडकोट और पूर्व प्रधान राजपाल सिंह रमोला निवासी घनडाला के रूप में की।बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार की देर शाम को बडकोट से गांव की ओर जा रहे थे। देर रात को दुर्घटना होने के कारण इस घटना का पता नहीं चल सका।

Exit mobile version