Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

future icons Foundation दिल्ली द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कैरियर कोचिंग का आयोजन

ज्योति यादव,डोईवाला। आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटी अठुरवाला में प्रबोधन कैरियर कोचिंग future icons Foundation दिल्ली द्वारा छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के करियर का चयन करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें फ्यूचर आइकॉन की संस्थापक डॉक्टर अक्षिता बहुगुणा ने छात्रों को विभिन्न कैरियर क्षेत्रों से अवगत कराया। उन्होंने अपने आप को पहचानने के 5 मूल मंत्र दिए।
जिसमें passon, potential, parents preparation और purpose को पहचान कर अपनी अलग पहचान बना कर 21 वी शताब्दी के करियर को ढूंढने की राह दिखाई।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल ,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संपूर्णानंद थपलियाल विद्यालय के प्रधानाचार्य मेहताब सिंह गुसाई विद्यालय आचार्य परिवार आदि शामिल रहे ।

Exit mobile version