Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कैंट बोर्ड: 11 तारीख को समाप्त हो जाएगा सभासदों का कार्यकाल, मंत्रालय ने बोर्ड भंग के दिए आदेश

cant board dehradun

देहरादून। रक्षा मंत्रालय ने छावनी परिषद के बोर्ड भंग से सम्बंधित आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार 11 फरवरी को सभासदों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके बाद नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव होंगे। इस बार उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव होंगे। हालांकि चुनाव कब होंगे अभी स्पष्ट नहीं है। इधर, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि बोर्ड भंग होने के बाद आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि बोर्ड भंग होने के बाद अधिकारी कोई भी कार्य नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि सभासद ही जनता और अधिकारियों के बीच की कड़ी होते हैं। ऐसे में जनता व अधिकारियों की सहूलियत के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक बोर्ड का गठन की मांग की। ताकि विकासकार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। बता दें कि कोरोना की वजह से मंत्रालय ने कुछ माह पूर्व भी सभासदों के कार्यकाल का विस्तार किया था।

Exit mobile version